प्रयागराज : संगमनगरी के बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका पूनम गुप्ता जिन्हें गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, का चयन मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तरफ से देश में होने वालेम पहले अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक मीट प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
स्व. पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अन्तरराष्ट्रीय इन्विटेशन मास्टर्स एथलेटिक्स भारत प्रतियोगिता 2024 का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, डाभा सेमर, अयोथ्या, उत्तर प्रदेश में 5 से 7 जून को आयोजित है। इसमें एशिया के कई देश के खिलाड़ी प्रतिभाग करने वाले हैं।
इस प्रतियोगिता के लिए उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले की धाविका अथ्यापिका पूनम गुप्ता का आधिकारिक रूप से चयन भारतीय टीम में किया गया है। उनके चयन से उनके विभाग के कई साथी, समाजसेवी संस्थाएं, परिवारजन ने खुशी जताई है और बधाई देने वालों का तांता लग गया है। जीत के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। एक बार फिर इस अध्यापिका ने अपने विभाग, जनपद एवं प्रदेश का नाम रौशन किया है।